न्यूजीलैंड के ये चार खिलाड़ी भारत के लिए बन सकते है खतरा। Cricket world cup 2023| IND vs NZ

         


जहां तक सबको पता है कि पाकिस्तान वर्ल्ड कप से बाहर हो चुकी है और न्यूजीलैंड और इंडिया के बीच में सेमीफाइनल मुकाबले होने वाला है, और यह मुकाबला वानखेड़े में खेला जाएगा जहां तक वानखेड़े स्टेडियम की बात है तो जो टीम पहले बैटिंग चूज करती है उसकी जीतने की संभावना ज्यादा रहती है जैसा कि हमने इंडिया बनाम साउथ अफ्रीका के मैच में देखा हुआ है तो इंडिया को जीतने के लिए पहले टॉस जीतना बहुत ही जरूरी माना जाएगा, और दूसरा सेमीफाइनल मुकाबले साउथ अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के बीच में होने वाला है यह भी मुकाबला बहुत ही टॉप होने वाला है क्योंकि क्योंकि दोनों ही टीमों का प्रदर्शन इस वर्ल्ड कप 2023 में बहुत ही बढ़िया रहा है और ऑस्ट्रेलिया की तरफ से ग्लेन मैक्सवेल का प्रदर्शन बहुत ही बढ़िया रहा है हालांकि यह सुनिश्चित नहीं है कि ग्लेन मैक्सवेल का इंजरी ठीक है कि नहीं है अगर वह ठीक रहेंगे तो ही खेल सकते हैं मैच और साउथ अफ्रीका की तरफ से हमने देखा हुआ है डेविड मिलर और क्विंटन डीकोक यह ऐसे बल्लेबाज है जो खड़े हो जाते हैं तो कुछ भी कर सकते हैं और यह मुकाबला ईडन गार्डन स्टेडियम में खेला जाएगा।

आमने-सामने दोनों टीमें

 आमने-सामने न्यूजीलैंड और इंडिया के बीच में कुल 14 आईसीसी टूर्नामेंट हुए हैं इनमें से इंडिया ने केवल तीन ही जीते हैं और जहां तक न्यूजीलैंड की बात है न्यूजीलैंड ने 10 मुकाबला इंडिया से जीते हैं एक मैच बारिश के कारण रद्द हुआ है टीम इंडिया न्यूजीलैंड को 1987 वर्ल्ड कप में दो बार हराया था इसके बाद 2003 वर्ल्ड कप में 7 विकेट शिकस्त दी थी, और इसके अलावा टीम इंडिया ने 2023 के वर्ल्ड कप में ही न्यूजीलैंड को हराया है इस हिसाब से इंडिया ने न्यूजीलैंड को चार बार हराया है और न्यूजीलैंड 10 बार हराया है टीम इंडिया को।
और जहां तक बड़े टूर्नामेंट की बात है तो न्यूजीलैंड ने इंडिया को हमेशा ही हराया है जैसे कि हमने देखा हुआ है टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में भी न्यूजीलैंड ने इंडिया को आसानी से हरा दिया था उनके लिए इंडिया को हराना बहुत ही आसान है लेकिन इस बार वनडे वर्ल्ड कप 2023 में इंडिया को हरा पाना बहुत ही मुश्किल है क्योंकि इंडिया ने अपना 9 में से 9 मैच जीता हुआ है लेकिन न्यूजीलैंड हमेशा से ही बड़े मुकाबले में इंडिया को पराजित किया है जैसा की 2019  के सेमीफाइनल में भी हमने देखा हुआ है बहुत ही बार ऐसा हुआ है जहां पर न्यू हमसे हारती है लेकिन बड़े मुकाबले में सेमीफाइनल में फाइनल में ऐसी जगह पर जाने के बाद वह हमेशा वन साइड जीत जाती है।

ये 4 किवी खिलाड़ी भारत के लिए बन सकते है खतरा

न्यूजीलैंड के यह चार खिलाड़ी बन सकते हैं भारत के लिए खतरा अगर यह चारों खिलाड़ी अगर पिच पर खड़े हो गए तो फिर भारत की फाइनल में जाने की संभावना बहुत ही काम हो सकती है क्योंकि चारों खिलाड़ी ऐसे हैं जो खेलते हैं वनडे को t20 की तरह यह बहुत ही खतरनाक खिलाड़ी है, जिनमें से कई सारे खिलाड़ियों ने थे भारत बनाम न्यूजीलैंड के पिछले वाले वनडे मुकाबले में देखा हुआ है बहुत अच्छी पारियां खेली थी और वहां पर भी हमारे जितने की संभावना बहुत कम हो गई थी लेकिन अंतिम में जाकर हम जीत गए।
इनमें पहला नाम आता है रचिन रविंद्र का इनका यह वन डे वर्ल्ड कप 2023 का साल बहुत ही अच्छा रहा है इन्होंने 9 इनिंग में 565 रन बनाए हैं  
और यह वन डे वर्ल्ड कप  तीसरे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी हैं यह भी पिछले वाले भारत बनाम न्यूजीलैंड वाले मुकाबले में इन्होंने 75 रन की बेहतरीन पारी खेली थी वहां पर न्यूजीलैंड की सिचुएशन बेकार थी उस समय पर इन्होंने न्यूजीलैंड की पारी को संभाला और इनके अलावा डेरिल मिचेल यह इतने खतरनाक खिलाड़ी हैं जिन्होंने 130 रन की परी पिछले वाले मुकाबले में इंडिया के अगेंस्ट खेली थी जो की बहुत ही बेहतरीन पारी खेली थी अभी केन विलियमसन भी टीम में आ चुके हैं इंजरी के बाद उनका भी बहुत ही नाम रहता है इंडिया के सामने खेलने में क्योंकि वह ऐसे खिलाड़ी है कि अकेले अपने दम पर मैच जीता सकते हैं और चौथा खिलाड़ी है मिचेल सैंटनर यह ऐसे बॉलर है जो की बॉल ऐसी टर्न करते हैं इनके सामने विराट कोहली भी खेलने में डरते हैं उनके सामने विराट कोहली रोहित शर्मा का रिकॉर्ड भी बहुत बेकार है यह उन लोगों की विकेट ले चुके हैं पहले भी और यह रन नहीं देते हैं, ऐसे बॉलर  है जिनसे इंडिया को बहुत ही ज्यादा खतरा है क्योंकि यह मिडिल के ओवर में भारत पर खतरा बनकर आ सकते हैं और विकेट झटकने में यह बहुत माहिर है।
और इन सबके अलावा ट्रेन्ट बोल्ट और मेट हेनरी ऐसे बोल रहे हैं जो पावर प्ले में खतरा बनकर भारत पर आ सकते हैं और इन दोनों ने 2019 के वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में ऐसा किया भी था तीन विकेट बहुत ही जल्दी ले ली थी जिनके कारण हम 2019 का वर्ल्ड कप का सेमीफाइनल हार गए थे यह दोनों बहुत ही खतरनाक बॉलर है और इनके पास मैक्सिमम स्विंग है जिसके कारण यह ओपनर और पावरप्ले में बहुत ही ज्यादा खतरा बन सकते हैं इंडियन बैट्समैन के लिए।

प्लेइंग इलेवन भारत कि सेम ही रहने वाली है।

रोहित शर्मा कैप्टन, शुभमन गील, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल, सूर्यकुमार यादव, रवींद्र जडेजा, मोहम्मद शमी, जसप्रीत बुमराह, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज।


प्लेइंग इलेवन न्यूजीलैंड कि।

डिवोन कन्वे, रचित रविंद्र, केन विलियमसन(कप्तान), डेरील मिचेल ,टॉम लथाम, ग्लेन फिलिप्स, चंपमैन, मिचेल सैंटनर, मैट हेनरी, लॉकी फर्ग्यूसन, ट्रेंट बोल्ट।


Previous Post Next Post