ICC odi cricket World Cup मे मैन ऑफ़ द टूर्नामेंट और फाइनल में मैन ऑफ द मैच बनने वाले खिलाड़ी।
जैसा कि आप सबको पता है कि आईसीसी ने 1992 में पहली बार मैन ऑफ द टूर्नामेंट का अवार्ड देना स्टार्ट किया था और अभी तक यह चालू है आईए वनडे वर्ल्ड कप में 1992 के बाद बनने वाले मैन ऑफ द टूर्नामेंट और फाइनल में मैन ऑफ द मैच का खिताब जीतने वाले खिलाड़ियों का नाम जानते हैं।
1. 1992 में पहली बार मैन ऑफ द टूर्नामेंट बनने वाले खिलाड़ी का नाम मार्टिन क्रोवे है जो कि न्यूजीलैंड के बेहतरीन बल्लेबाज थे और उन्होंने 1992 के वर्ल्ड कप में 456 रन बनाए थे हालांकि फाइनल का मुकाबला पाकिस्तान बनाम इंग्लैंड का हुआ था जिसमें पाकिस्तान को जीत मिली थी और प्लेयर ऑफ द मैच का खिताब वसीम अकरम ने जीता था उन्होंने 3 विकेट और 33 रन बनाए थे फाइनल में।
2. 1996 में मैन ऑफ़ द टूर्नामेंट बनने वाले खिलाड़ी का नाम था सनथ जयसूर्या जो श्रीलंका के बेहतरीन ऑलराउंडर थे जिन्होंने टूर्नामेंट में 221 रन और 6 विकेट लिए थे जिसकी वजह से इन्हें मैन ऑफ द टूर्नामेंट चुना गया था और फाइनल का मुकाबला ऑस्ट्रेलिया बनाम श्रीलंका का हुआ था और श्रीलंका ने फाइनल जीत लिया था और फाइनल में प्लेयर ऑफ द मैच अरविंद डी सिल्वा ने जीता था जिन्होंने 107 रन और 3 विकेट निकली थी
3.
1999 में लांस क्लूसेनर साउथ अफ्रीका के बेहतरीन ऑलराउंडर ने मैन ऑफ द टूर्नामेंट का खिताब जीता था उन्होंने इस टूर्नामेंट में 281 रन और 17 विकेट निकाले थे और फाइनल का मुकाबला पाकिस्तान बनाम ऑस्ट्रेलिया का हुआ था जिसमें आस्ट्रेलिया ने फाइनल जीत लिया था प्लेयर ऑफ द मैच बनने वाले खिलाड़ी का नाम Shane Warne था जिन्होंने 4 विकेट निकाले थे।
4. 2003 के वर्ल्ड कप में भारत के महान खिलाड़ी और क्रिकेट जगत के भगवान सचिन तेंदुलकर मैन ऑफ द टूर्नामेंट बने थे उन्होंने 673 रन बनाए थे और दो विकेट ली थी और फाइनल का मुकाबला ऑस्ट्रेलिया बनाम इंडिया का हुआ था जिसमें आस्ट्रेलिया ने 125 रन से भारत को हरा दिया था और प्लेयर ऑफ द मैच बनने वाले खिलाड़ी का नाम था रिकी पोंटिंग जिन्होंने 140 रन नाबाद बनाए थे।
5. 2007 के cricket world cup में मैन ऑफ द टूर्नामेंट बनने वाले खिलाड़ी का नाम था Glen mcgrathy जिन्होंने ऑस्ट्रेलिया की तरफ से 26 विकेट निकाले थे और 2007 में फाइनल का मुकाबला ऑस्ट्रेलिया बनाम श्रीलंका का हुआ था जिसमें आस्ट्रेलिया ने फाइनल जीत लिया था और प्लेयर ऑफ द मैच बनने वाले खिलाड़ी का नाम था एडम गिलक्रिस्ट जिन्होंने 149 रन बनाए थे।
6. साल 2011 में आईसीसी वर्ल्ड कप में प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट बनने वाले खिलाड़ी का नाम था युवराज सिंह इन्होंने भारत की तरफ से 362 रन और 15 विकेट निकाले थे और फाइनल के मुकाबले की बात करें तो फाइनल का मुकाबला श्रीलंका बनाम इंडिया का हुआ था जिसमें इंडिया 6 विकेट से जीत गई थी और प्लेयर ऑफ द मैच एमएस धोनी बने थे जिन्होंने 91 रन ना बाद बनाए थे।
7.
2015 के आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप में मैन ऑफ द टूर्नामेंट बनने वाले खिलाड़ी का नाम था मिचेल स्टार्क मिचेल स्टार्क ने ऑस्ट्रेलिया की तरफ से 22 विकेट निकाले थे और फाइनल का मुकाबला न्यूजीलैंड बनाम ऑस्ट्रेलिया का हुआ था जिसमें ऑस्ट्रेलिया 7 विकेट से जीत गई थी प्लेयर ऑफ द मैच का अवार्ड जेम्स फाल्कनर में जीता था।
8.
साल 2019 के cricket world cup में प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट बनने वाले खिलाड़ी का नाम था केन विलियमसन इन्होंने 578 रन बनाए थे और दो विकेट निकाले थे और फाइनल का मुकाबला न्यूजीलैंड बनाम इंग्लैंड का हुआ था जिसमें सुपर ओवर टाइ हुआ था उसके बाद बाउंड्री काउंट की वजह से इंग्लैंड को विजई घोषित किया गया। और प्लेयर ऑफ द मैच बेन स्टोक्स को चुना गया था उन्होंने 84 रन बनाए थे।
9.
उसके बाद 2023 के cricket world cup की बात करें तो 2023 के वर्ल्ड कप में मैन ऑफ द टूर्नामेंट बनने वाले खिलाड़ी का नाम था विराट कोहली उन्होंने 765 रन बनाए थे और फाइनल का मुकाबला ऑस्ट्रेलिया बनाम भारत का खेला गया था जिसमें भारत को हार मिली थी और प्लेयर ऑफ द मैच बनने वाले खिलाड़ी का नाम था ट्रेवीश हेड और इस टूर्नामेंट में भारत में अपने सेमीफाइनल तक के मुकाबले बिना हार का सामना किए हुए जीते थे और उन्होंने पहली हार फाइनल में झेली।
1992 से टूर्नामेंट जीतने वाले देश।
1992 में पाकिस्तान।
1996 में श्रीलंका।
1999 में ऑस्ट्रेलिया।
2003 में ऑस्ट्रेलिया।
2015 में ऑस्ट्रेलिया।
2019 में इंग्लैंड।
2023 में ऑस्ट्रेलिया।

