CUET PG 2024: परीक्षा से जुड़े कुछ नए बदलाव हुए हैं इस साल।

CUET PG 2024: परीक्षा से जुड़े कुछ नए बदलाव हुए हैं इस साल। 

जैसा कि आप सभी को पता होगा कि भारत की शिक्षा प्रणाली के कई स्तरों पर बहुत सारे बदलाव हुए हैं जिसके कारण स्कूल से लेकर कॉलेज तक की शिक्षा प्रणाली में इसका बहुत ज्यादा असर पड़ा है क्योंकि अब ज्यादातर यूनिवर्सिटी में ग्रेजुएट या अन्य पढ़ाईयों के लिए CUET परीक्षा के जरिए एडमिशन होता है जैसे कि मास्टर्स की पढ़ाई करने वाले विद्यार्थी CUET PG 2024 का एग्जाम देकर एडमिशन ले सकते हैं।और पूरे भारत की किसी भी यूनिवर्सिटी में एडमिशन के लिए विद्यार्थियों को क्यूट PG परीक्षा में पास होना अनिवार्य है. जैसा कि आप सभी को पता होगा कि सरकार द्वारा चलाई जाने वाली यूनिवर्सिटी में एडमिशन के लिए विद्यार्थियों को cuet का एग्जाम देना अनिवार्य है साथ ही साथ कई सारे प्राइवेट कॉलेज में भी क्यूट का एग्जाम देना पड़ता है हालांकि प्राइवेट कॉलेज में पैसे से भी एडमिशन ले सकते हैं CUET PG 2024 के एग्जाम के लिए रजिस्ट्रेशन चालू है और आप परीक्षा के लिए pgcuet.samarth.ac.in पर जाकर अपना रजिस्ट्रेशन यानी कि फॉर्म भर सकते हैं।

इस महीने में हो सकती है CUET PG 2024 की परीक्षा।

CUET PG 2024 परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन का प्रोसेस चालू हो चुका है और एप्लीकेशन भरे जा रहे हैं यह परीक्षा कंप्यूटर पर आधारित परीक्षा होने वाली है CUET परीक्षा 11 मार्च से शुरू होगी और 28 मार्च तक चलेगी और आपको जानकर हैरानी होगी कि पिछले साल लगभग चार लाख से ज्यादा आवेदन आए थे और यह एग्जाम दो भाषाओं में होती है इंग्लिश और हिंदी और इस परीक्षा को पूरा करने के लिए विद्यार्थियों को 2 घंटे का पूर्ण समय दिया जाता है और यह परीक्षा साल में केवल एक बार ही होती है।

CUET PG 2024 की परीक्षा का पैटर्न कुछ इस प्रकार से हो सकता है।

CUET PG एग्जाम कुल 400 अंकों की होती है और सबसे बेहतरीन बात इस परीक्षा की यह है कि इसमें बहुविकल्पीय प्रकार के प्रश्न पूछे जाते हैं और सीयूईटी पीजी 2024 की परीक्षा में कुल 100 प्रश्न पूछे जाएंगे विद्यार्थियों से और हर एक प्रश्न पर चार अंक मिलेंगे और विद्यार्थियों को इस बात का विशेष ध्यान देना होगा कि इस एग्जाम में नेगेटिव मार्किंग होती है जिसके कारण हर गलत जवाब पर एक अंक काटा जाएगा।

CUET परीक्षा से जुड़ी कुछ जरूरी बातें।

CUET PG पेपर को दो सेक्शन में बांटा जाता है जिसमें से सेक्शन A में 25 सवाल पूछे जाते हैं और सेक्शन B में कुल 75 सवाल पूछे जाते हैं और सेक्शन B में डोमेन पर आधारित सवाल होते हैं तो वहीं पर सेक्शन A में लैंग्वेज कंप्रीहेंशन/वर्बल एबिलिटी ,सामान्य ज्ञान, मैथमेटिकल एबिलिटी और एनालिटिकल स्किल्स के ऊपर आधारित प्रश्न पूछे जाते हैं।

CUET ग 2024 में कुछ बड़े बदलाव हुए।

जैसा कि आप सभी को पता है कि सीयूईटी पीजी एग्जाम 2024 के लिए एप्लीकेशन भरे जा रहे हैं और कैंडीडेट्स 24 जनवरी 2024 तक रजिस्ट्रेशन फॉर्म भर सकते हैं तो वहीं पर इस बार एप्लीकेशन फीस में बढ़ोतरी हुई है साथ ही साथ 2024 में होने वाले सीयूईटी पीजी के एग्जाम का रजिस्ट्रेशन cuet.nta.nic.in पर नहीं होगा इस बार सीयूईटी पीजी 2024 का रजिस्ट्रेशन pgcuet.samarth.ac.in पर रजिस्ट्रेशन होगा।

आवेदन शुल्क में की गई बढ़ोतरी कुछ इस प्रकार से हैं।

एनटीए ने अबकी बार ₹200 की बढ़ोतरी की है पिछले शुल्क के मुकाबले और हर वर्ग के उम्मीदवारों पर ₹200 की बढ़ोतरी हुई है सामान्य वर्ग के लोगों को ₹1200 और ओबीसी एनसीएल/जनरल-ईडब्ल्यूएस वर्ग के विद्यार्थियों के लिए ₹1000 का पंजीकरण शुल्क है।जैसा कि आप सभी को पता होगा कि पिछले साल अतिरिक्त पेपर के लिए ₹500 का भुगतान करना पड़ता था लेकिन इस बार इस राशि को बढ़ाकर ₹600 कर दिया गया है एप्लीकेशन की फीस से संबंधित किसी भी जानकारी के लिए विद्यार्थी नई वेबसाइट पर जाकर सभी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

CUET PG 2024 से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी।

1.इस परीक्षा के रजिस्ट्रेशन शुरू होने की तारीख 26 दिसंबर 2023 है।

2.रजिस्ट्रेशन की लास्ट तारीख 24 जनवरी 2024 है 

3.करेक्शन करने के लिए 27 से 29 जनवरी के बीच का टाइम दिया गया है

4.एग्जाम सिटी स्लिप जारी होने की तारीख 4 मार्च 2024 

5.एडमिट कार्ड जारी करने की तारीख 7 मार्च 2024 

6.परीक्षा की तारीख - 11 मार्च 2024 से शुरू होगी और 28 मार्च 2020 तक चलेगी।

Previous Post Next Post