Hardik Pandya: हार्दिक पांड्या बने मुंबई इंडियंस के कप्तान।

हार्दिक पांड्या बने मुंबई इंडियंस के कप्तान।



जैसा कि आप सभी को पता है मुंबई इंडियंस ने हार्दिक पांड्या को दिसंबर के महीने में ट्रेड किया था हालांकि हार्दिक पांड्या को गुजरात टाइटंस ने कप्तान के तौर पर रखा था लेकिन हार्दिक पांड्या पैसे की लालच में मुंबई इंडियंस के साथ 15 करोड़ में ट्रेड हो गए थे बाद में ऐसी बहुत सारी अफवाह उड़ने लगी की हार्दिक पांड्या को कप्तान बनाया जाएगा लेकिन बीच में मुंबई इंडियंस के इंस्टाग्राम पेज पर ऐसी कुछ पोस्ट डाली गई और नीता अंबानी ने ऐसा कुछ बात बोला जिससे सभी को ऐसा लगने लगा कि रोहित शर्मा ही मुंबई इंडियंस के कप्तान रहेंगे लेकिन आखिरी समय में आज यानी कि 15 दिसंबर को 6:15 बजे यह न्यूज़ आई है की हार्दिक पांड्या बन चुके हैं मुंबई इंडियंस के कप्तान और यह खबर किसी ने अफवाह बनाकर नहीं उड़ाई है यह खबर मुंबई इंडियन के ऑफिशल इंस्टाग्राम अकाउंट पर हार्दिक पांड्या के साथ कोलैबोरेशन करते हुए एक पोस्ट डाली हुई है जिसमें साफ-साफ लिखा हुआ है कैप्टन पंड्या जब से यह खबर आई है तब से रोहित शर्मा के फैन आग आग बबूला हुए हैं लगातार मुंबई इंडियंस के पेज पर गालियां पड़ रही है कमेंट सेक्शन में गालियां पड़ रही है लेकिन यह 100% सच है कि अब आगे मुंबई इंडियंस को हार्दिक पांड्या कप्तान के तौर पर लीड करते हुए दिखेंगे।

रोहित शर्मा की लीडरशिप।


अगर रोहित शर्मा की लीडरशिप की बात करें तो रोहित शर्मा ने 2013 से आईपीएल की फ्रेंचाइजी मुंबई इंडियंस को लीड करते हुए 5 आईपीएल ट्रॉफी जीताई है जो कि अपने आप में एक बहुत बड़ा रिकॉर्ड है क्योंकि जब महेंद्र सिंह धोनी कप
कप्तानी कर रहे थे सीएसके की तो महेंद्र सिंह धोनी को बहुत ज्यादा अनुभव था लेकिन रोहित शर्मा जिनको 2011 के वर्ल्ड कप में से बाहर निकाल दिया गया था उनको 2013 में मुंबई इंडियंस की कप्तानी मिली और 2013 से एक बेहतरीन स्कील फुल खिलाड़ी ने एक फ्रेंचाइजी को लीड करते हुए 5 आईपीएल ट्रॉफी जीताई हालांकि पिछले दो-तीन सीजन रोहित शर्मा के मुंबई इंडियंस के साथ ज्यादा इतने अच्छे नहीं रहे हैं लेकिन 2021 से पहले रोहित शर्मा ने जिस तरीके से मुंबई इंडियंस को लीड किया है वैसा कोई लीड नहीं कर सकता है और सबको ऐसा अनुमान था कि वर्ल्ड कप में इतनी तगड़ी परफॉर्मेंस और इतनी बढ़िया कैप्टंसी करने के बाद रोहित शर्मा मुंबई इंडियंस की कप्तानी करेंगे लेकिन अंतिम समय में अभी यह खबर आई है की हार्दिक पांड्या को कप्तान बना दिया गया है हालांकि ऐसी खबरें पहले से चल रही थी लेकिन मुंबई इंडियंस कुछ ऐसे ऐसे बर्ताव कर रही थी जिससे सभी को लग रहा था की हार्दिक पांड्या को प्लेयर के तौर पर ट्रेड किया गया है गुजरात टाइटंस से।

रोहित शर्मा के कप्तानी रिकॉर्ड।




जैसा कि आप सभी को पता है कि मुंबई इंडियंस ने 5 बार आईपीएल ट्रॉफी जीती है और पांचो बार रोहित शर्मा कप्तान रहे हैं पहली बार मुंबई इंडियंस ने 2013 में आईपीएल ट्रॉफी जीती थी दूसरी बार 2015 में फिर 2017 में फिर 2019 में फिर 2020 में और सबसे अच्छी बात रोहित शर्मा की कप्तानी की यह है कि रोहित शर्मा ने आईपीएल 2013 का फाइनल सीएसके यानी कि एस धोनी के सामने खेलते हुए जीता था 2015 का फाइनल एस धोनी के सामने खेलते हुए जीता था और 2019 का फाइनल भी रोहित शर्मा ने एमएस धोनी के सामने खेलते हुए जीता था।
हालांकि 2020 के बाद मुंबई इंडियंस ने अभी तक एक भी आईपीएल ट्रॉफी नहीं जीती है और चेन्नई सुपर किंग यानि कि सीएसके ने 2023 की आईपीएल ट्रॉफी जीती है।

हार्दिक पांड्या को आखिर क्यों मुंबई इंडियंस कप्तान बनना चाहती है।


देखिए हार्दिक पांड्या भारतीय ऑलराउंडर के तौर पर एक बहुत ही तगड़े ऑलराउंडर है उन्होंने भारतीय टीम को बहुत सारे फंसे हुए मैच जीताए है साथ ही उन्होंने 2022 के t20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में 66 रन बनाकर भारत को एक अच्छी स्कोर दी थी लेकिन भारत सेमीफाइनल हार गई थी। उसके बाद हार्दिक पांड्या को   जब मुंबई इंडियंस ने 2022 में रिलीज किया तब वह इंजर्ड थे उनके अंदर बहुत सारी खामियां थी लेकिन उन्होंने अपने फिटनेस पर काम किया और गुजरात टाइटन ने हार्दिक पांड्या को 2022 में रिटेन किया साथ ही साथ हार्दिक पांड्या ने गुजरात टाइटंस को 2022 का आईपीएल ट्रॉफी विजेता बनाया 2023 के रनर-अप रहे हार्दिक पांड्या जो की ये मुकाबला सीएसके के साथ उनका फाइनल का मुकाबला था और सीएसके ने जीत लिया साथ ही अभी हार्दिक पांड्या मुंबई इंडियंस के साथ ट्रेड होकर आए हैं और कप्तान बन चुके है।
Previous Post Next Post