India vs Pakistan : पाकिस्तान ने दी भारत को बहुत जबरदस्त शिकस्त।
U-19 Asia cup: अंडर-19 एशिया कप भारत बनाम पाकिस्तान के मुकाबले में पाकिस्तान ने भारत को बहुत बड़ी करारा शिकस्त दि है पाकिस्तान ने यहां भारत को आठ विकटों से बहुत ही बड़ी हार दी है।
IND vs PAK U-19:
दुबई में खेले जा रहे हैं अंडर-19 एशिया कप में नई भारतीय अंडर-19 टीम को एक बुरी हार का सामना करना पड़ा है जिसमें पाकिस्तान ने भारत को आठ विकेटों से हार दी है।
अगर मैच की बात करें तो यहां पर भारतीय टीम पहली पारी में बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में 9 विकेट खोकर 259 रन बनाए. लक्ष्य का पीछा करते हुए पाकिस्तान टीम ने केवल दो विकेट खोकर आसानी से जीत दर्ज कर दी पाकिस्तान की तरफ से मोहम्मद जीशान नाम के बॉलर ने एक बहुत ही धड़ाकेदार बॉलिंग की और पाकिस्तान की तरफ से अजान अवैश ने एक बेहतरीन पारी खेलते हुए अपना शतक जड़ दिया।
इस मुकाबले में पाकिस्तान के कप्तान साद बेग ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया तो पहले बैटिंग करते हुए भारत की सलामी जोड़ी ने एक धीमी शुरुआत दी जिसमें 9वें ओवर में 39 के कुल रन पर भारतीय टीम का पहला विकेट गिर गया. अर्शिन कुलकर्णी (24) अमीर हसन ने पवेलियन भेजा और उसके तुरंत बाद आए बल्लेबाज रूद्र पटेल जिन्होंने महज़ एक रन बनाकर पवेलियन लौटने का सफर तय किया उन्हें मोहम्मद जीशान ने एक बेहतरीन बॉल पर चकमा दिया।
इसके बाद भारत की स्थिति काफी नाजुक थी और फिर यहां से आदर्श सिंह और कप्तान उदय शरण ने तीसरे विकेट के लिए 93 रन की बेहतरीन साझेदारी करी भारतीय टीम यहां पर अच्छी स्थिति में नजर आ रही थी लेकिन आदर्श सिंह ने 62 रन बनाकर अपना विकेट गवा दिया. मुशीर खान (2),अरवेली अविनाश(11) ये दो लोग बहुत ही जल्द अपना विकेट गंवा दिए।
भारत की तरफ से केवल तीन बल्लेबाजों ने ही अर्धशतक जड़े बाकी सब उसके अंदर ही आउट हो गए।
आदर्श सिंह 81 बॉल 62 रन, उदय शरण कैप्टन 98 बॉल 60 रन, सचिन दास 42 बॉल 58 रन 138 का स्ट्राइक रेट,
अर्शिन कुलकर्णी 24 रन और रूद्र पटेल 1 रन, मुशीर खान 2 रन ,अवनीश 11 रन मुरूगन अभिषेक 4 रन, राज लिंबानी 7 रन, सौम्या पांडे 8, नमन तिवारी 2 रन
पाकिस्तान कि बोलिंग।
अमीर हसन 10 ओवर 56 रन देकर 2 विकेट और 5.6 कि इकोनॉमी, उबैद शाह 10 ओवर में 49 रन देकर 2 विकेट और 4.9 कि इकोनॉमी, अली अस्फंद 10 ओवर में 52 रन देकर 0 विकेट के साथ 5.2 की इकॉनम, मोहम्मद जीशन 10 ओवर में 46 रन देकर एक मेडन ओवर निकाला और उसके साथ-साथ 4 विकेट उसके दौरान उनकी इकोनॉमी 4.6 की थी,अरफत मिन्हास आठ ओवर में 40 रन देकर 1 विकेट निकाले उसके दौरान उनकी इकोनामी पांच की थी।
पाकिस्तान लक्ष्य का पीछा करते हुए।
पाकिस्तान की तरफ से पहले बल्लेबाजी करने आए शमिल हुसैन जिन्हें मुरुगन अभिषेक ने केवल 8 रनो पे पवेलियन चलता किया, उसके बाद साहजेब खान ने 88 बॉल खेलकर 63 रन की बेहतरीन पारी खेली उन्हें भी मुरूगन अभिषेक ने आउट किया।
इसके बाद आए चौथे नंबर पर साद बेग जिन्होंने अजान अवैश के साथ बेहतरीन साझेदारी करी जिसमें अजान अवैश ने 130 बॉल खेलते हुए 105 रन बनाएं और कप्तान साद ने केवल 51 गेंद पर 68 रन मार दिए।
भारतीय बौलिंग की बात करें तो भारतीय बोलिंग ज्यादा खास नहीं रही विकेट लेने में। मात्र मुरूगन अभिषेक ने 2 विकेट निकाले, और साथी नमन तिवारी ने 8 ओवर में 9 वाइड फेंक दी।
पॉइंट टेबल.Point Table
समूह अ Group A
पाकिस्तान दो मैच और लगातार दो जीत के साथ तालिका में शीर्ष पर है।
और पाकिस्तान के बाद भारत एक जीत के साथ दूसरे स्थान पर है ,पाकिस्तान और भारत के बाद अफगानिस्तान तीसरे नंबर पर और नेपाल बिना किसी जीत के चौथे नंबर पर है।
ग्रुप बी
श्रीलंका एक जीत के साथ तालिका में शीर्ष पर है और श्रीलंका का रनरेट +4.662 है.
श्रीलंका के बाद बांग्लादेश एक जीत के साथ दूसरे नंबर पर है।
संयुक्त अरब और जापान क्रमशः तीसरे और चौथे नंबर पर हैं
अनुसूची।Schedule of semi-final and final
15 दिसंबर शुक्रवार को पहला सेमीफाइनल टीबीसी बनाम टीबीसी दुबई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा
और दूसरा सेमीफ़ाइनल उसी दिन दुबई के आईसीसी अकादमी ग्राउंड में खेला जाएगा।
17 दिसंबर रविवार को फाइनल टीबीसी बनाम टीबीसी दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा।

