IPL 2024 Auction:जैसा कि आप सभी को पता है आईपीएल शुरू होने में ज्यादा टाइम नहीं हो बचा है सभी टीमों ने अपने कप्तान चुन लिए हैं कुछ टीमों ने जैसे कि मुंबई ने अपना कप्तान 15 दिसंबर को ही बताया और उन्होंने रोहित शर्मा को कप्तान ना बनाकर हार्दिक पांड्या को कप्तान बनाया है। आईपीएल 2024 के मिनी एक्शन में सभी टीमों को मिलाकर जो पैसे बचे हुए हैं वह हैं 262.95 करोड रुपए और आईपीएल 2024 के मिनी एक्शन में लगभग 333 खिलाड़ी हैं
जिनमें से ज्यादा से ज्यादा 70 खिलाड़ियों पर बोली लग सकती है हालांकि इस बार भी सबसे बड़ी बोली किसी विदेशी खिलाड़ी पर ही लगेगी क्योंकि विदेशी खिलाड़ियों की परफॉर्मेंस काफी अच्छी रही है इस वर्ल्ड कप में और जहां तक सबका मानना है कि आईपीएल 2024 में सबसे बड़ी बोली ऑस्ट्रेलिया के ट्रेविस हेड या फिर मिचेल स्टार्क पर लगा सकती है।और जहां तक खबर आ रही है कि आईपीएल 2024 की नीलामी दुबई में होगी और ऐसा पहली दफा ही हो रहा है जब आईपीएल ऑक्शन भारत में न होकर किसी बाहर देश में होगा यह नीलामी एक मिनी ऑक्शन के तौर पर है और जहां तक आपको बता दें कि मेगा ऑक्शन 2025 के आईपीएल में होगा इस ऑक्शन में सभी फ्रेंचाइजी नए खिलाड़ियों को खरीद कर उनको जानेंगे परखेंगे की कौन सा खिलाड़ी बढ़िया खेलता है और कौन सा खिलाड़ी बेकार उसे हिसाब से वह 2025 के मेगा ऑक्शन में खिलाड़ियों पर बोली लगाएंगे सभी फ्रेंचाइजी अपने टॉप फाइव प्लेयर 2024 के आईपीएल में परख कर सुनिश्चित करेंगे और आगे बड़े प्लेयर्स की खोज में मेगा ऑक्शन में पैसे लगाएंगे।जैसा कि आप सबको पता है यह एक मिनी ऑक्शन है और सभी टीमों ने लगभग लगभग अपने सारे खिलाड़ी खरीद लिए हैं मात्र कुछ ही टीमे जैसे कि पंजाब सुपर किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स ऐसी टीम है जो खिलाड़ियों के तलाश में ज्यादा रहेगी बाकी सभी अन्य टीमों ने अपने बेहतरीन खिलाड़ी रिटेन कर लिए हैं वह अपनी टीम का केवल कोटा पूरा करने के लिए आईपीएल की नीलामी में प्लेयर्स खरीदेंगे और बहुत सारी फ्रेंचाइजी बड़े प्लेयर्स यानी कि ट्रेवीश हेड और मिचेल स्टार्क जैसे खिलाड़ियों पर बोली लगाने के लिए देखेंगे।
कुल कितने खिलाड़ी इस नीलामी का भाग होंगे।
जैसा कि आप सबको पता है कि यह सब मैनेजमेंट बीसीसीआई करती है और बीसीसीआई के अनुसार एक खबर आई है कि इस नीलामी में कल 1166 खिलाड़ियों ने अपना पंजीकृत कराया था और इन 1166 खिलाड़ियों में से कुल 333 खिलाड़ियों को शॉर्टलिस्ट किया गया नीलामी के लिए।
इन 333 खिलाड़ियों में से विदेशी खिलाड़ियों की बात करें तो विदेशी खिलाड़ी 119 है और 214 भारतीय खिलाड़ी हैं। और इन 333 खिलाड़ियों में से 116 खिलाड़ी ऐसे हैं जिनको इंटरनेशनल क्रिकेट खेलने का अनुभव है यानी कि वह अपने देश के लिए अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट खेल चुके हैं और 215 खिलाड़ी ऐसे हैं जिनको अपने देश के लिए खेलने का कोई भी अनुभव नहीं है मतलब की अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट खेलने का कोई अनुभव नहीं है वो केवल लिस्ट ए और अंडर-19 आदि टूर्नामेंट खेले हुए हैं।
अबकी बार दो खिलाड़ी संगठन देश से है आईपीएल के सभी टीमों को मिलाकर जो खिलाड़ियों की जगह बचती है वह है 77 खिलाड़ी इनमें से 30 खिलाड़ी बाहरी देश के शामिल है।
सबसे ज्यादा पैसा किस टीम के पास है और सभी टीमों के पास कितने पैसे बचे हुए हैं।
आईपीएल 2024 के मिनी ऑक्शन के लिए सबसे ज्यादा पैसा गुजरात टाइटंस के पास है क्योंकि ट्रेड विंडो में गुजरात टाइटंस के कप्तान हार्दिक पांड्या मुंबई इंडियंस के साथ ट्रेड किए गए थे गुजरात टाइटंस के पास 38.15 करोड रुपए हैं जो की इस आईपीएल की सभी टीमों से ज्यादा है।
गुजरात टाइटंस को कुल 8 खिलाड़ी खरीदने हैं जिनमें से दो बाहरी खिलाड़ी यानी कि विदेशी खिलाड़ी शामिल है वहीं अगर सबसे कम पैसे की बात करें तो सबसे कम पैसा लखनऊ सुपर जेंट्स के पास है, 13.15 करोड रुपए के साथ लखनऊ के पास सबसे कम पैसा है इतने पैसे में यह टीम लगभग लगभग 6 खिलाड़ी खरीदेगी जिसमे वह एक विदेशी खिलाड़ी भी शामिल करेगी सभी टीमों के पास कुल 262.95 करोड रुपए हैं और कुल 77 खिलाड़ी खरीदने हैं।
Team Remain money Used money Remain slot of player
total player
CSK 31.4cr 68.6cr 6 (3 विदेशी खिलाड़ी)
Delhi capital 28.95cr 71.05cr 9 (4 विदेशी खिलाड़ी)
GT 38.15cr 61.85 8 (2 विदेशी खिलाड़ी)
KKR 32.7cr 67.3cr 12 (4 विदेशी खिलाड़ी)
LSG 13.15cr 86.85cr 6 (2 विदेशी खिलाड़ी)
MI 17.75cr 82.25cr 8 (4 विदेशी खिलाड़ी)
Punjab Sup.. 29.1cr 70.9cr 8 (2 विदेशी खिलाड़ी)
RCB 23.25cr 76.25cr 6 (3 विदेशी खिलाड़ी)
RR 15.5cr 85.5cr 8 (3 विदेशी खिलाड़ी)
SRH 34cr 66cr 6 (3 विदेशी खिलाड़ी)
नीलामी का प्रारूप क्या होगा
आईपीएल 2024 के मिनी ऑक्शन के लिए खिलाड़ियों को 19 सेट में विभाजित किया गया है जिसमें कैप्ड, अनकैप्ड, स्पिन गेंदबाज, तेज गेंदबाज, ऑलराउंडर और बल्लेबाज, विकेटकीपर जैसे कई सेट है।नीलामी पहले कैप्ड खिलाड़ियों की होगी उसके बाद अनकैप्ड खिलाड़ियों की होगी और 2 करोड रुपए का बेस्ट प्राइस कुल 23 खिलाड़ियों का है जिसमे शार्दुल ठाकुर,मिशेल मार्च, उमेश यादव और जोश हेजलउड भी शामिल हैऔर साथ ही साथ 1.5 करोड रुपए के बेस प्राइस वाले 13 खिलाड़ी हैं।
कौन से खिलाड़ी है जो आईपीएल 2024 की नीलामी में शामिल नहीं है।
आईपीएल 2024 बहुत ही अलग होने वाला है कई सारे ऐसे बड़े खिलाड़ी जैसे कि बेन स्टोक्स जो रूट और जोफ्रा आर्चर इस नीलामी का हिस्सा नहीं है क्योंकि उन्हें अपनी टेस्ट सीरीज पर फोकस करना है इसके लिए वह यह 2024 का IPL नहीं खेलना चाहते हैं वहीं कई खिलाड़ी जैसे कि साकिब अल हसन,लिटन दास ,केदार जाधव यह ऐसे खिलाड़ी है जिनको कोई भी आईपीएल की टीम खरीदना भी नहीं चाहती है और बीसीसीआई ने इनका नाम लिस्ट में डाल भी नहीं है।
इन वर्ल्ड कप के हीरोज पर लगा सकती है बड़ी बोली।
जिसमें से सबसे पहला नाम है मिचेल स्टार्क का वह आईपीएल 2024 में 8 साल बाद वापसी कर रहे हैं और 2024 के वनडे वर्ल्ड कप में जैसी उनकी परफॉर्मेंस रही है उन पर बड़ी बोली लग सकती है वही उनके साथी खिलाड़ी ट्रेवीश हेड पर भी बड़ी बोली लग सकती है क्योंकि उन्होंने वनडे वर्ल्ड कप 2024 के फाइनल में एक बड़ी इनिंग खेल कर अपनी टीम को फाइनल में जीत दिलाई थी साथ ही साथ न्यूजीलैंड की टीम से खेलने वाले रचिन रवींद्र पर भी टीमे बड़े पैसे लगाएंगी क्योंकि उनकी परफॉर्मेंस वनडे वर्ल्ड कप 2024 में काफी धमाकेदार रही है और रचिन रविंद्र का बेस प्राइस 50 लाख रुपए है लेकिन उनकी परफॉर्मेंस के कारण टीमे इन्हें और पैसे देकर खरीदेंगी।अंडर-19 के कुछ बेहतरीन खिलाड़ियों पर भी लग सकती है बड़ी बोली।
क्या टीमें अभी भी खिलाड़ियों को ट्रेड या रिलीज कर सकती हैं।
कोई भी टीम अपने खिलाड़ियों को रिलीज नहीं कर सकती है और जैसा कि आप सभी को पता है 12 दिसंबर को ट्रेड विंडो भी बंद हो चुका था इसके बाद 15 दिसंबर को मुंबई इंडियंस ने अपना कप्तान हार्दिक पांड्या को घोषित कर दिया हालांकि बीसीसीआई द्वारा ऐसी खबर आई है की ट्रेड विंडो एक बार फिर खुलेगा।जैसा कि आप सभी को पता है कि ट्रेड विंडो सीजन खतम होने के एक-दो महीने बाद शुरू होती है और नीलामी के एक सप्ताह पहले बंद होती है लेकिन बीसीसीआई द्वारा ऐसी खबर आई है कि अबकी बार 20 दिसंबर को यानी की नीलामी के 1 दिन बाद फिर से ट्रेड विंडो खुलेगी।
आईपीएल नीलामी को यहां देखा जा सकता है
आप स्टार स्पोर्ट्स चैनल पर इस नीलामी को देख सकते हैं वहीं अगर मोबाइल पर इसकी लाइव स्ट्रीमिंग देखनी हो तो आपको जिओ सिनेमा का ऐप डाउनलोड करना पड़ेगा और स्टार स्पोर्ट्स चैनल देखने के लिए आपको सेट टॉप बॉक्स पर सब्सक्रिप्शन लेना पड़ेगा साथ ही अगर आपको फ्री देखना है तो जिओ सिनेमा पर या फ्री उपलब्ध होगी


