दक्षिण अफ्रीका दौरे के लिए टीम की घोषणा.Team announce for South Africa tour.
साउथ अफ्रीका के साथ श्रृंखला के लिए भारतीय टीम की घोषणा हो चुकी है और आपको जानकर हैरानी होगी की टेस्ट की टीम में रोहित शर्मा को लाया गया है कप्तान के तौर पर और यहां पर भी विराट कोहली नहीं है और t20 और एकदिवसीय क्रिकेट की बात करें तो विराट कोहली और रोहित शर्मा दोनों का नाम नहीं है अगर बात करें t20 टीम की तो t20 में सूर्यकुमार यादव को कप्तान बनाया गया है और रविंद्र जडेजा को उप कप्तान बनाया गया है और वनडे में केएल राहुल को कप्तान बनाया गया है टेस्ट में रोहित शर्मा को कप्तान बनाया गया है शुभमन गिल को उप कप्तान बनाया गया है।
केवल तीन ऐसे खिलाड़ी है जिनको तीनों t20 ,वनडे और टेस्ट में चुना गया है उन तीनों खिलाड़ियों का नाम है ऋतुराज गायकवाड, मुकेश कुमार ,श्रेयस अय्यर।
रविंद्र जडेजा को t20 में उप कप्तान के तौर पर लाया गया है तो वही रविंद्र जडेजा को इकदिवासी श्रृंखला में से बाहर कर दिया गया है और टेस्ट में रविंद्र जडेजा को फिर से बुलाया गया है और सुभमन गिल के साथ भी ऐसा ही हुआ है।
अगर t20 की बात करें तो T20i में सूर्यकुमार यादव कप्तान है रविंद्र जडेजा उप कप्तान और लोगों के मन में एक सवाल उठ रहा है कि यहां पर भी संजू सैमसन को मौका क्यों नहीं दिया गया है लोगों का कहना है कि जब t20 वर्ल्ड कप आता है तो संजू सैमसंग को एक दो श्रृंखला वनडे कि खिला दी जाती है और जब वनडे वर्ल्ड कप आता है तो संजू सैमसन को एक दो श्रृंखला t20 की खिला दी जाती है और उसके बाद संजु की कोई बात ही नहीं करता है
t20i की टीम कुछ इस प्रकार से है।
सूर्यकुमार यादव (कप्तान) Surya Kumar Yadav(c)
यशस्वी जयसवाल Yashasvi Jaiswal
शुभमन गिल Shubhman Gill
ऋतुराज गायकवाड Ruturaj Gaikwad
तिलक वर्मा Tilak verma
रिंकू सिंह Rinku Singh
श्रेयस अय्यर Shreyas iyer
इशान किशन Ishan kishan (wk)
जितेश शर्मा Jitesh Sharma (wk)
रविंद्र जडेजा Ravindra Jadeja (vc)
वाशिंगटन सुंदर Washington Sunder
रवि बिश्नोई Ravi bisnoi
कुलदीप यादव Kuldeep Yadav
अर्शदीप सिंह Arshdeep Singh
मोहम्मद सिराज MD Siraj
मुकेश कुमार Mukesh kumar
दीपक चहर Deepak chahar
वनडे श्रृंखला में विराट कोहली रोहित शर्मा शुभमन गिल और रविंद्र जडेजा को रेस्ट दिया गया है
वनडे की टीम कुछ इस प्रकार है।
ऋतुराज गायकवाड Rituraj Gaikwad
साईं सुदर्शन Sai Sudarshan
तिलक वर्मा TilakVerma
रजत पाटीदार Rajat Patidar
रिंकू सिंह Rinku Singh
श्रेयस अय्यर Shreyas Iyer
केएल राहुल KL Rahul (c&wk)
संजू सैमसन Sanju Samson (wk)
अक्षर पटेल Axar patel
वाशिंगटन सुंदर Washington Sunder
कुलदीप यादव kuldeep yadav
युजवेंद्र चहल Yuzvendra chahal
मुकेश कुमार Mukesh kumar
आवेश खान Aavesh khan
अर्शदीप सिंह Arshdeep Singh
दीपक चहर Deepak chahar
टेस्ट टीम।
रोहित शर्मा Rohit Sharma
शुभमन गिल Shubman Gill
यशस्वी जयसवाल Yashasvi Jaiswal
विराट कोहली Virat Kohli
श्रेयस अय्यर Shreyas Iyer
ऋतुराज गायकवाड Ruturaj gaikwad
इशान किशन Ishan kishan (wk)
केएल राहुल KL Rahul (Wk)
रविचंद्रन अश्विन Ravichandran Ashwin
रविंद्र जडेजा Ravindra Jadeja
शार्दुल ठाकुर Shardul thakur
मोहम्मद सिराज Md Siraj
मुकेश कुमार Mukesh Kumar
मोहम्मद शमी Md Shami*
जसप्रीत बुमराह Jaspreet bumrah (vc)
प्रसिद्ध कृष्णा Prasidha krishna
क्या रोहित शर्मा और विराट कोहली t20 वर्ल्ड कप 2024 खेलेंगे।
बीसीसीआई BCCI द्वारा ऐसा पता चल रहा है कि बीसीसीआई ने यह फैसला रोहित शर्मा (Rohit Sharma) और विराट कोहली (Virat Kohli) के ऊपर छोड़ दिया है बीसीसीआई का कहना है कि यह बात विराट कोहली और रोहित शर्मा पर निर्भर करती है कि वह t20i वर्ल्ड कप 2024 खेलना चाहते हैं कि नहीं खेलना चाहते हैं अगर वह खेलना चाहते हैं तो खेल सकते हैं नहीं खेलना चाहते हैं तो हम कुछ नहीं कर सकते जहां तक सूत्रों से पता चला है कि ICC t20 वर्ल्ड कप 2024 रोहित की कप्तानी में खेला जाएगा और हेड कोच राहुल द्रविड़ भी बने रहेंगे टीम में विराट कोहली का भी खेलना तय है ऐसा इसलिए बोला जा रहा है क्योंकि बीसीसीआई के ट्विटर हैंडल से यह खबर आई है कि बीसीसीआई ने वहां पर लिखा है कि हम विराट कोहली और रोहित शर्मा को t20 सीरीज साउथ अफ्रीका के साथ खिलाना चाहते हैं लेकिन दोनों विराट कोहली और रोहित शर्मा अभी व्हाइट बॉल क्रिकेट में यानी की t20 और वनडे दोनों में रेस्ट करना चाहते हैं एक महीने का लगभग लगभग ऐसा माना जा रहा है कि शायद अफगानिस्तान से होने वाली t20i सीरीज में दोनों खेल सकते हैं अगर ऐसा नहीं हुआ तो सीधा IPL में ही t20 फॉर्मेट खेलने की तैयारी करेंगे दोनों।
आईसीसी वर्ल्ड कप 2024 से पहले केवल दो सीरीज बची है जिसमें से एक साउथ अफ्रीका के साथ है जहां पर विराट कोहली रोहित शर्मा दोनों नहीं खेल रहे हैं और दूसरी अफगानिस्तान के साथ है जहां पर यह मुमकिन नहीं है यह बात तय नहीं है कि वह खेलेंगे कि नहीं खेलेंगे लेकिन ऐसा माना जा रहा है कि शायद वह खेले।



