Samsung Galaxy S24 Ultra: हो सकते हैं कुछ इस तरीके के बदलाव।
Samsung Galaxy S24 Ultra ऐसी खबर आई है की लांच होने होने से पहले इस फोन में होंगे कई बड़े बदलाव जैसे कैमरा क्वालिटी में इंप्रूवमेंट होगी और भी बहुत सारे बदलाव की खबर आ रही है।
जैसा कि आप सभी को पता है सैमसंग गैलेक्सी s24 अल्ट्रा लॉन्च करने की तैयारी में चल रहा है और जैसे-जैसे लॉन्च तारीख नजदीक आ रही है वैसे-वैसे स्मार्टफोन के बारे में खबरें तेजी से बढ़ रही है।
एक जानकारी के अनुसार ऐसी खबर आ रही है कि सैमसंग गैलेक्सी S24 अल्ट्रा पुराने रूप की तुलना में 56 प्रतिशत और भी इंप्रूव होने का अनुमान लगाया जा रहा है इसमें एक टाइटेनियम फ्रेम और बेहतरीन गोरिल्ला ग्लास शामिल हैं। एक जानकारी के अनुसार फोन में कैमरा और प्रोसेसर के अलावा और भी बहुत कुछ बदलाव हो सकते हैं।
जैसा कि आप सभी को पता है Samsung Galaxy Ultra अपनी रिलीज डेट के करीब है इसी बीच इस फोन के बारे में बहुत सारी खबरें फैल रही है पहले एल्विन नाम के व्यक्ति द्वारा कुछ जानकारी रिलीज की गई और एलविन एक प्रसिद्ध टिप्स्टर है और इन सब खबरों पर तब एकाग्रता होने लगी जब आइस यूनिवर्सिटी नाम के तकनीकी विशेषज्ञ ने इसे फिर साझा किया।
जिसके कारण लोग और भी ज्यादा उत्साहित होने लगे हैं।
Phonearena के अनुसार ऐसा बताया जा रहा है की सैमसंग गैलेक्सी s23 में कैमरे की कुछ प्रॉब्लम्स थी जैसे कि कभी-कभी फोटो मे बहुत ज्यादा लाइट आ जाता था और फोटो में बहुत सारी प्रॉब्लम होती थी लेकिन केल्विन द्वारा लिक कि गई जानकारी के अनुसार Samsung Galaxy S24 Ultra में कैमरे की हर एक प्रॉब्लम को सुधारा जाएगा और s23 से एकदम बेहतरीन बनाया जाएगा Samsung Galaxy S24 Ultra का कैमरा बेस्ट होगा और उसके कमरे से ली गई फोटो में कोई लाइटिंग प्रॉब्लम या कलर प्रॉब्लम नहीं आएंगे।
नई Galaxy S24Ultra में i Phone 15 प्रो की तरह प्लैटिनम नमक सामग्री से बना हुआ पैनल हो सकता है जो की प्लैटिना ग्रे कलर में शायद होगा, एल्विन द्वारा दी गई जानकारी में ऐसा भी बताया गया है कि यह फ्रेम आईफोन 15 प्रो से बेहतर भी हो सकता है।
एल्विन द्वारा दी गई जानकारी में यह भी बताया गया है कि यह फोन पकड़ने में आरामदायक होगा किसी प्रकार की चिंता करने की बात नहीं है यह जानकारी उन लोगों के लिए बताई गई है जिनको ऐसा लगता है कि फोन को पकड़ने में बहुत सारी प्रॉब्लम होगी।
फोन में ऐसे बहुत सारे मजबूत फीचर होंगे जो अलग-अलग हो सकता है जैसा कि अगर आप इसे अमेरिका या चीन में लेते हैं तो इसमें क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8 जनरेशन 3 का उपयोग हो सकता है।
और जहां तक अन्य देशों की बात है तो अन्य देशों में Exynos 2400 का उपयोग हो सकता है।
कमरे में भी कुछ बदलाव हो सकते हैं जैसे कि जूम इन जूम आउट करना कैमरे की क्वालिटी में कमी लाता है लेकिन तस्वीर अच्छी आएगी इसमें भी।
आइस यूनिवर्सिटी जो प्रसिद्ध टिपस्टर है उनका मानना ऐसा है कि यह बदलाव Samsung Galaxy S24 Ultra को बाकी फोन से अलग बनाता है और यह बदलाव या यह अपग्रेड इस फोन को बाकी सभी फोनों से बढ़िया और इंप्रूव बनाएगा।
टिप्स्टर द्वारा बताई गई जानकारी के अनुसार प्रीमियम वैरियेंट के लिए 2600 नीट की पिक ब्राइटनेस होगी और इसका कूलिंग सिस्टम काफी इंप्रूव्ड होगा जिसका लक्ष्य यह होगा कि चिप के तापमान को लगभग 1.9 गुना ठंडा बनाए रखें।
इन सब बातों के अलावा यह महत्वपूर्ण बात जानना बहुत ही ज्यादा जरूरी है कि यह सब जानकारी खबरों और लिक बातों से प्राप्त हुई है न कि Samsung Galaxy S24 Ultra के कोई आधिकारिक व्यक्ति से प्राप्त नहीं की गई है तो यह न्यूज़ सच भी हो सकती है और झूठ भी हो सकती हालांकि जनवरी 2024 में नई पीढ़ी के सैमसंग s24 अल्ट्रा के लांच होने की उम्मीद है हालांकि ऐसी कोई खबर कंपनी द्वारा नहीं दी गई है और कंपनी द्वारा कोई निश्चित तारीख का खुलासा भी नहीं किया गया।



Nice information
ReplyDelete